मुख्य सामग्री पर जाएं
परबत्ता

पंचायत सरकार भवन के लिए भूमि की मापी, 5 बीघा विवादित जमीन से हटा अवैध कब्जा

IMG 20260517 184535

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता अंचल क्षेत्र में शनिवार को प्रशासनिक गतिविधियों में काफी तेजी देखी गई। इस दौरान एक तरफ जहाँ विकास कार्यों के लिए जमीन की पैमाइश की गई, वहीं दूसरी तरफ वर्षों पुराने भूमि विवाद को सुलझाते हुए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

माधवपुर करारी में पंचायत सरकार भवन के लिए मापी

पंचायत माधवपुर अंतर्गत मौजा माधवपुर करारी में पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर उपयुक्त सरकारी भूमि की मापी की गई। यह पैमाइश अंचल अधिकारी (CO) हरिनाथ राम की मौजूदगी में संपन्न हुई।

वहीं अंचल अधिकारी ने बताया कि जमीन की मापी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब पंचायत सरकार भवन निर्माण की स्वीकृति के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

मौके पर रहे उपस्थित:

आशुतोष कुमार सिंह उर्फ बंटू सिंह (मुखिया)
प्रमथ मयंक (प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी)
कनीय अभियंता (JE) एवं संबंधित संवेदक (ठेकेदार)

भरतखंड में बड़ी कार्रवाई: 5 बीघा जमीन से हटा अवैध कब्जा

प्रशासनिक सक्रियता सौढ उत्तरी पंचायत के बुद्ध नगर भरतखंड में देखने को मिली, जहाँ प्रशासन ने वर्षों से चले आ रहे एक गंभीर भूमि विवाद का पटाक्षेप कर दिया। डीसीएलआर (DCLR) गोगरी के निर्देश पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रशासनिक अमले ने जमीन मालिक को उसकी भूमि पर दखल दिलाया।

क्या था मामला?

स्थानीय निवासी सुबोध झा की लगभग पांच बीघा जमीन पर इंदल पासवान द्वारा लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था। जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।

मौके पर तैनात रहा प्रशासनिक अमला:

प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद मौके से अवैध कब्जा पूरी तरह हटा दिया गया और पीड़ित भू-स्वामी को जमीन सौंप दी गई। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान अंचल अधिकारी हरिनाथ राम, बीडीओ संतोष कुमार पंडित, भरतखंड थाना अध्यक्ष मनीष कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके के भू-माफियाओं में हड़कंप है।

शेयर
error: Content is protected !!