मुख्य सामग्री पर जाएं
परबत्ता

कुंदन की बरामदगी की मांग को लेकर सलारपुर में उमड़ा जनसैलाब, निकाला मशाल जुलूस

IMG 20260504 WA0019

लाइव खगड़िया : जिले के परबत्ता प्रखंड के सलारपुर गांव में लापता युवक कुंदन की बरामदगी न होने से ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। प्रशासनिक सुस्ती और पुलिस की विफलता के खिलाफ आज ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकालकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बाजार में लगा जाम, थमी रही रफ्तार

सैकड़ों की संख्या में हाथों में मशाल लिए ग्रामीण कुंदन के घर से निकले। यह जुलूस सलारपुर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए जब मुख्य चौराहे पर पहुँचा, तो वहां करीब 10 मिनट तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। प्रदर्शनकारी एक ही सुर में कुंदन की सकुशल वापसी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

Big Discount On Amazon, Click Here

15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि कुंदन पिछले 15 दिनों से लापता है, लेकिन पुलिस अब तक उसका सुराग लगाने में नाकाम रही है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पैक्स अध्यक्ष अभिषेक मौर्य ने कहा:
घटना के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी प्रशासन के पास कोई ठोस जानकारी नहीं है। पुलिस की यह कार्यशैली निराशाजनक है। अगर प्रशासन ने जल्द ही कुंदन को सकुशल बरामद नहीं किया, तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा।”

प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति

मशाल जुलूस में गांव के बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक ने हिस्सा लिया। मौके पर मुख्य रूप से अयोध्या प्रसाद सिंह, पुलिस सिंह, कमली सिंह, पप्पू सिंह, विनोद सिंह, नीतीश कुमार, मुन्ना साह और जयनंदन साह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

प्रशासन को दी कड़ी चेतावनी

ग्रामीणों ने दो-टूक शब्दों में जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि वे अब और इंतजार करने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने मांग की है कि पुलिस अपनी जांच की गति बढ़ाए, अन्यथा आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर चक्का जाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल इस प्रदर्शन के बाद इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और लोगों की नजरें अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

शेयर
error: Content is protected !!