मुख्य सामग्री पर जाएं
पसराहा

पसराहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 754 लीटर कोडीन सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

IMG 20260104 170922 1

लाइव खगड़िया : जिले की पसराहा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन सिरप बरामद किया है और दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

चेकिंग के दौरान धरे गए तस्कर

पुलिस अधीक्षक, खगड़िया के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में पसराहा पुलिस को सूचना मिली कि नवगछिया की ओर से एक बोलेरो मैक्स पिकअप (रजिस्ट्रेशन नंबर BR-01GQ-4108) भारी मात्रा में नशीला सिरप लेकर खगड़िया की ओर आ रही है।

पसराहा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना चौक स्थित बजरंग बली मंदिर के पास NH-31 पर वाहन चेकिंग शुरू की। जैसे ही संदिग्ध वाहन वहां पहुंचा, उसे रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 754 लीटर कोडीन सिरप बरामद हुआ।

40% OFF ON AMAZON, ORDER NOW

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

​पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से वैशाली जिले के रहने वाले हैं:

  1. संतोष कुमार (32 वर्ष), पिता- नाथू राय, ग्राम- चाँदपुरा, थाना- राघोपुर, जिला- वैशाली।
  2. सुभाष राय (35 वर्ष), पिता- हरिन्द्र राय, ग्राम- चाँदपुरा, थाना- राघोपुर, जिला- वैशाली।

बरामदगी की सूची

  • कोडीन सिरप: 754 लीटर
  • वाहन: 01 बोलेरो मैक्स पिकअप (BR-01GQ-4108)
  • मोबाइल: 02 (की-पैड वाले)

कानूनी कार्रवाई

पसराहा पुलिस ने इस संबंध में कांड संख्या 10/26 दर्ज की है। अभियुक्तों पर बी.एन.एस की धारा 111 एवं NDPS Act की धारा 21(C) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगा रही है।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

पुलिस की इस ऑपरेशन में पसराहा थाना के अपर थानाध्यक्ष रिशु कुमार, एसआई लखन सिंह कुन्तिमा, डीआईयू टीम खगड़िया, एसओजी-3 पटना और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

शेयर
error: Content is protected !!