Breaking News
IMG 20260103 WA0018

साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठगी के ₹99,998 पीड़ित के खाते में कराए वापस

लाइव खगड़िया : साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच खगड़िया जिला की साइबर थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार हुए एक व्यक्ति की गाढ़ी कमाई के 99,998 रुपये वापस करा दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलौली थाना क्षेत्र के संझौती गांव निवासी नागेश्वर साह (पिता- स्व. सुखदेव साह) साइबर ठगों के जाल में फंस गए थे। ठगों ने उनके खाते से धोखे से कुल 99,998 रुपये उड़ा लिए थे। मेहनत की कमाई अचानक गायब होने से पीड़ित नागेश्वर साह काफी परेशान थे।

56% OFF, Order Now

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पैसे कटने के बाद पीड़ित ने बिना देरी किए साइबर थाना में अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कांड संख्या-11/25 के तहत मामला दर्ज किया। साइबर थाने की विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और बैंक से समन्वय स्थापित करते हुए ठगों द्वारा ट्रांसफर की गई राशि को फ्रीज कराया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर राशि वापस पीड़ित के खाते में भेज दी।

चेहरे पर लौटी मुस्कान

अपने पैसे वापस पाकर नागेश्वर साह ने राहत की सांस ली और खगड़िया पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। साइबर थाना पुलिस ने इस दौरान आम लोगों से अपील भी की कि यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह तुरंत नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं।

Check Also

IMG 20260620 214731 Scaled

आईआईटीएन वैभव वात्सल ने बीपीएससी में लहराया परचम, 37वीं रैंक लाकर बने एसडीएम; क्षेत्र में खुशी की लहर

आईआईटीएन वैभव वात्सल ने बीपीएससी में लहराया परचम, 37वीं रैंक लाकर बने एसडीएम; क्षेत्र में खुशी की लहर

error: Content is protected !!