Breaking News
IMG 20250608 WA0012

संत कबीर दास के जीवन से सीख लेने की जरूरत : रंजीत कुमार साह

लाइव खगड़िया : परबत्ता नगर पंचायत के बुनकर टोला में संत सम्राट सदगुरु कबीर जयंती समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत परबत्ता की चेयरमेन अर्चना देवी एवं चेयरमेन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह के द्वारा फीता काट कर किया गया.

इस अवसर पर संबोधित करते हुए चेयरमेन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह ने कहा कि संत कबीरदास जी के जीवन से हम सबों को प्रेरणा लेने की जरूरत है. संत कबीर साहब एक महान कवि, समाज सुधारक और संत थे. जिन्होने अपने दोहों और पदों के माध्यम से समाज में व्याप्त आडंबरों, पाखंडों और भेदभाव का खंडन किया. उन्होंने एकता, प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश दिया. कबीरदास जी ने मूर्ति पूजा, तीर्थ यात्रा और कर्मकांडों का विरोध किया और सीधे ईश्वर के प्रति समर्पण पर जोर दिया. उनका मानना था कि ईश्वर एक है और उसे किसी भी रूप में पूजा जा सकता है. उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें एक बेहतर समाज बनाने के लिए प्रेरित करते हैं.

वहीं बताया गया कि संत कबीरदास जयंती समारोह का उनके विचारों और शिक्षाओं को याद करने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का एक अवसर है. इस दिन देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. जिनमें भजन, कीर्तन, प्रवचन और सत्संग शामिल हैं. लोग कबीरदास जी के दोहों का पाठ करते हैं और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं. यह याद दिलाता है कि सच्चा धर्म प्रेम, करुणा और मानवता की सेवा में निहित है. हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए और एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहिए जहां कोई भेदभाव न हो.

मौके पर रामधन दास, बीरेंद्र दास, पवन शर्मा, दयानंद दास, राजा गुप्ता, अभिमन्यु दास, नंदू, प्रदीप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

Check Also

Poster 2026 04 14 101805

अगुवानी-सुल्तानगंज फोरलेन पुल: मुख्यमंत्री का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ जो बन गया अधूरे सपनों की कहानी

अगुवानी-सुल्तानगंज फोरलेन पुल: मुख्यमंत्री का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ जो बन गया अधूरे सपनों की कहानी

error: Content is protected !!