Breaking News
IMG 20250521 WA0023 1

पूर्व मंत्री आर एन सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता, पहुंचे कई दिग्गज नेता

लाइव खगडिया (मुकेश कुमार मिश्र) : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्मृति शेष रामानंद प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि देने नयागांव सतखुट्टी विभिन्न राजनीतिक दलों के कई दिग्गजों के आने का सिलसिला जारी है. बुधवार स्वर्ण देवी दुर्गा मंदिर नयागांव सतखुट्टी के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इसके पूर्व देर रात तक मंत्री, सांसद, विधायक, विधायन‌ पार्षद, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् दिवंगत पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचते रहे.

इस क्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह भाजपा नेता तारकेश्वर प्रसाद, बिहार सरकार के मंत्री सुमित सिंह, जयंतराज कुशवाहा, बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी , महेश्वर हजारी, राजद राज्य सभा सांसद मनोज झा, कांग्रेस सदन के नेता सह एमएलसी मदन मोहन झा, राजद एमएलसी अजय सिंह, जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण सिंह , सासाराम के जेडीयू नेता अरविंद राय, पूर्व विधायक (कांग्रेस) अमिता भूषण, पूर्व कानून मंत्री सह विधानपार्षद कार्तिक मास्टर, विधान पार्षद इंजीनियर सौरभ, भाजपा के विधान पार्षद देवेश कुमार, एमएलसी सचिदा नन्द राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह, एमएलसी संजीव कुमार, पूर्व सांसद पूर्णिया संतोष कुशवाहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान, दिल्ली संगम विहार के भाजपा विधायक चंदन चौधरी, बेलदौर विधायक पन्ना लाल पटेल, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैंसर , राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी, बेलदौर जदयू विधायक पन्नालाल पटेल, बाल्मीकि नगर सांसद सुनील कुमार, ढाका चिरैया के विधायक अविनश सिंह, जेडीयू बरबीघा विधायक सुदर्शन सिंह , हम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार, पूर्व विधायक रणवीर यादव, तरुण कुमार , जेडीयू के तारापुर विधायक राजीव कुमार, भागलपुर विधायक अजीत शर्मा, अलौली विधायक रामवृक्ष सदा, पूर्व विधायक चंदन राम, पूर्व सांसद रेणु कुशवाहा, बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान, जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू मंडल, राजद के जिला अध्यक्ष मनोहर यादव सहित जिले के दर्जनों लोगों ने पूर्व मंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया.

श्रद्धांजलि सभा को लेकर प्रशासनिक तैयारी भी चुस्त-दुरुस्त दिखी. इस दौरान दिवंगत पूर्व मंत्री के पुत्र विधान पार्षद राजीव कुमार, विधायक डॉ संजीव कुमार सहित उनके परिजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Check Also

Poster 2026 04 14 101805

अगुवानी-सुल्तानगंज फोरलेन पुल: मुख्यमंत्री का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ जो बन गया अधूरे सपनों की कहानी

अगुवानी-सुल्तानगंज फोरलेन पुल: मुख्यमंत्री का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ जो बन गया अधूरे सपनों की कहानी

error: Content is protected !!