Breaking News
IMG 20250519 WA0014

किसान बाबू लाल यादव के हत्यारे की 48 घंटे के अंदर हो गिरफ्तारी : पप्पू यादव

लाइव खगडिया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता के वार्ड संख्या- 21 अंतर्गत जानकीचक निवासी किसान बाबू लाल यादव की शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इधर सोमवार को परिजनों से मिलने पूर्णिया लोकसभा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव उनके आवास पहुंचे. जहां उन्होंने परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली एवं पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया. साथ ही सांसद ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद भी किया.

मौके पर पप्पू यादव ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की बात कही. वहीं उन्होंने कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए. साथ ही सांसद पप्पू यादव ने कहा कि दियारा क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और यहां के किसान असुरक्षित हैं. ऐसे में प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए. जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते, तब तक क्षेत्र में डर बना रहेगा. किसान बाबूलाल यादव के हत्यारे की गिरफ्तारी प्रशासन को 48 घंटे के अंदर करनी होगी.

वहीं परिजनों ने बताया कि पुलिस की लापरवाही से अपराधी बेखौफ हो गए हैं. वारदात के बाद भी पुलिस की सक्रियता नहीं दिखी. वहीं से सांसद ने जिला प्रशासन से भी बात किया. मौके पर मौजूद नगर पंचायत परबत्ता के चैयरमैन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह ने कहा कि बाबूलाल यादव दियारा में रहकर पशुपालन करते थे. जहां उन्हें सात गोली मारी गई. घटना काफी निंदनीय है. साथ ही उन्होंने कहा कि इन दिनों परबत्ता में लगातार अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. जिसपर अंकुश लगाने में प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हो रही है. अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी हो अन्यथा परबत्ता पुलिस के खिलाफ जल्द की बड़ा आंदोलन किया जायेगा. मौके पर राजद नेता अखिलेश्वर दास, सुनील यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.

पूर्व मंत्री दिवंगत आर एन सिंह को पप्पू यादव ने दी श्रद्धांजलि

पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव परबत्ता पहुंच पूर्व परिवहन मंत्री दिवंगत रामानंद प्रसाद सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि रामानंद बाबू का जाना अपूरणीय क्षति है. उन्होंने परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के लिए जो कार्य किए हैं वह यहां के लोग भूल नहीं पाएंगे.

साथ ही उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता ने अपने पीछे दो पुत्र को राजनीति , सामाजिक, धार्मिक कार्य का दायित्व सौंपा है. जो दोनों बखूबी निभा रहे हैं. मौके पर बेलहर विधायक मनोज यादव, विधायक कुंदन कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, डॉक्टर सतेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक फुलेना सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया. वहीं विधायक डॉ संजीव कुमार, विधान पार्षद राजीव कुमार के अलावा कई अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.

Check Also

Poster 2026 04 14 101805

अगुवानी-सुल्तानगंज फोरलेन पुल: मुख्यमंत्री का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ जो बन गया अधूरे सपनों की कहानी

अगुवानी-सुल्तानगंज फोरलेन पुल: मुख्यमंत्री का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ जो बन गया अधूरे सपनों की कहानी

error: Content is protected !!