मुख्य सामग्री पर जाएं
भरतखंड

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

IMG 20250427 WA0001

लाइव खगडिया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के भरतखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत अगुआनी – नारायणपुर जीएन बांध पर भरतखण्ड चौक के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक की मौत हो गई है. हादसे में मृतक का दोस्त भी घायल हो गए हैं. प्रत्यक्षदर्शी के मानें तो गीदड़ को बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मृतक की पहचान नौनियाचक निवासी सुदर्शन कुमार (19 वर्ष, पिता मृत्यंजय चौधरी) के रूप में हुई है. जबकि अमित कुमार उर्फ बंटी ( उम्र  17 वर्ष, पिता गोपाल मंडल) घायल बताया जा रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार सुदर्शन कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड दिया. जबकि ग्रामीणों ने घायल अमित कुमार को उपचार के लिए नारायणपुर अस्पताल भेजा. जहां से डाक्टर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर भेज दिया.

भरतखंड थाना प्रभारी रौशन प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है. जबकि एक अन्य घायल है. हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया गया गया है. इधर घटना की सूचना से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है.

शेयर
error: Content is protected !!