Breaking News
IMG 20231003 WA0319

राम विलास पासवान की पुण्‍यतिथि पर शहरबन्नी पहुंचेगें चिराग पासवान

लाइव खगड़िया : लोजपा (रा) के जिला कार्यालय मे पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवराज यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया. वहीं लोजपा के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व रामविलास पासवान का पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव शहरबन्नी में 8 अक्टूबर को मनाये जाने की जानकारी दी गई.

बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला प्रभारी दुर्गेश सिंह सहित प्रदेश के कई पार्टी पदाधिकारी सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे. वहीं बताया गया कि लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान सहित पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के कई पुण्यतिथि कार्यक्रम में नेता शिरकत करेंगे.

मौके पर लोजपा (रा) के जिला प्रभारी दुर्गेश सिंह ने कहा कि दिवंगत नेता रामविलास पासवान की याद व सम्मान में खगड़़िया जिला के सभी कार्यकर्ता जिला मुख्यालय से लेकर शहरबन्नी तक पोस्टर बैनर लगायें एवं चिराग पासवान के आगमन व स्वागत की तैयारी मे अभी से जुट जायें. जबकि जिला अध्यक्ष शिवराज यादव ने कहा कि दिवंगत रामविलास पासवान के याद व सम्मान के लिए खगड़़िया के सभी पार्टी कार्यकर्ता हमेशा तैयार है और रहेंगे. क्योंकि खगड़़िया के कण- कण मे दिवंगत नेता बसते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चिराग पासवान के साथ हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलने को संकल्पित हैं और साथ ही कहा कि अभी से कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दिया गया है.

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव रतन पासवान, प्रदेश सचिव रंजन सिंह, युवा जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार पासवान, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बुद्धन पासवान, एससीएसटी सेल के जिला अध्यक्ष रामविलास पासवान, संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष विनय वर्मा, सदर प्रखंड अध्यक्ष रौशन पासवान, प्रबत्ता प्रखंड अध्यक्ष नवल कुमार, चौथम प्रखंड अध्यक्ष मंटून पासवान, अलौली प्रखंड अध्यक्ष शम्भू यादव, गोगरी के अरुण यादव, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र पासवान, जिला सचिव मनीष कुमार उर्फ बौआ जी, पंकज पासवान आदि उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260428 083614

बेटी की विदाई से पहले उठी पिता की अर्थी, कन्यादान के दो घंटे बाद छत से गिरकर मौत

बेटी की विदाई से पहले उठी पिता की अर्थी, कन्यादान के दो घंटे बाद छत से गिरकर मौत

error: Content is protected !!