Breaking News
IMG 20230813 WA0235

शहीद धन्ना-माधव स्मारक पर किया गया माल्यार्पण, शहादत को याद रखने का लिया गया संकल्प

लाइव खगड़िया : “महात्मा गांधी के ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में युवाओं ने देश की आजादी के लिए सड़क पर उतर गए थे. इस कड़ी में खगड़िया में भी 13 अगस्त 1942 को मानसी के धन्ना-माधव के नेतृत्व में लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर मानसी स्टेशन के सामने अंग्रेजों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे थे. वहीं अंग्रेज सिपाहियों ने आंदोलनकारियों को डराया – धमकाया. लेकिन धन्ना-माधव के नेतृत्व ने अंग्रेज के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहे.” उक्त बातें युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने शहीद धन्ना-माधव के स्मारक पर माल्यार्पण करने के पश्चात संबोधित करते हुए कहा. साथ ही उन्होंने कहा कि धन्ना-माधव लगातार अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा बुलंद कर रहे और अंग्रेज सिपाहियों के लाख डराने के बाद भी जब वे नहीं मानें तो अंग्रेज सिपाहियों ने भीड़ पर गोली चला दी और धन्ना-माधव ने सीने पर गोली लगने से शहीद हो गए.

वहीं मानसी नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पप्पू कुमार सुमन, धन्ना-माधव स्मारक समिति के सचिव सह सामाजिक कार्यकर्ता अभय कुमार गुड्डू और हीरानंद सिंह ने कहा कि देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजादी के लिए अमर शहीद धन्ना-माधव संघर्ष पथ पर चलकर अपनी प्राण न्योछावर कर दिया और उनकी शहादत को कभी भूलया नहीं जा सकता है. भारत के आजादी का श्रेय आजादी के दीवानों को जाता है. जिन्होंने देश के आजादी के लिए हंसते-हंसते अंग्रेजों की गोली खाई और शहीद हो गए.

मौके पर धन्ना-माधव के शहादत दिवस पर मानसी में भव्य प्रभात फेरी निकालने का निर्णय लिया गया. वहीं बताया गया कि धन्ना-माधव की क्रांति गाथा से लोगों को अवगत कराया जाएगा. इस अवसर पर रालोजद के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, पप्पू यादव, पश्चिमी ठाठा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ओम यादव, रमाशंकर सिंह, विजय कुमार सिंह, धर्मेंद्र पोद्दार, रूपेश रंजन आदि ने भी संबोधित किया. वहीं वक्ताओं ने कहा कि देश के आजादी में बलिदान देने वालों को लोग भूलते जा रहे हैं, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है. साथ ही आजादी के क्रांतिकारी शहीदों को याद करते रहने का संकल्प लिया गया.

मौके पर रोहित कुमार रावत ने शहीद धन्ना माधव स्मारक पर शेड निर्माण के लिए पांच हजार रुपए का आर्थिक सहयोग करने की घोषणा किया. इस अवसर पर अमन कुमार राजपूत, चंदन कुमार रजक, सरोज कुमार सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260403 WA0016 1 Scaled

रामधुनी महायज्ञ व रामकथा का भव्य समापन, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

रामधुनी महायज्ञ व रामकथा का भव्य समापन, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

error: Content is protected !!