Breaking News
1691670764283 1

50 हजार का इनामी कुख्यात सहित 3 गिरफ्तार, हथियार व कारतूस भी बरामद

लाइव खगड़िया : पुलिस टीम को 50 हजार रूपये के इनामी कुख्यात को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है. साथ ही दो अन्य को भी गिरफ्तार किया है और मौके से हथियार व कारतूस भी बरामद किया गया है. पुलिस टीम ने एक वाहन को भी जब्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार डीआईयू टीम एवं एसटीएफ एसओजी – 3 को गुप्त सूचना मिली थी कि 50 हजार का इनामी कुख्यात रणवीर यादव जिले के एनएच-31 होकर खगड़िया से मानसी की ओर जा रहा है. सूचना मिलते ही मानसी के थानाध्यक्ष निलेश कुमार, सअनि महेश प्रसाद सिंह सशस्त्र बल के साथ एनएच-31 पर वाहन की सघन चेकिंग शूरू कर दी. इसी दौरान एक गाड़ी ( नंबर BR11-BA6865 ) पर सवार लोग पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस टीम ने सभी को खदेड़ कर पकड़ लिया. वहीं तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने 2 देसी कट्टा व 5 जिन्दा कारतूस बरामद किया. साथ ही वाहन व 3 मोबाइल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया.

बताया जाता है कि गिरफ्तार अभियुक्तों में जिले मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी 50 हजार का इनामी कुख्यात रणवीर यादव सहित मधेपुरा जिले के फुलौत थाना क्षेत्र के फुलौत के लालू कुमार यादव व मो नौशाद का नाम शामिल है. तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने 2 देसी कट्टा एवं 5 जिन्दा कारतूस बरामद किया है. मौके से पुलिस टीम ने वाहन एवं 3 तीन मोबाइल को भी जब्त कर लिया है. मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपना रही थी.

छापेमारी दल में मानसी के थानाध्यक्ष निलेश कुमार, तकनीकी शाखा के पुअनि फैजल अंसारी व मनोज कुमार, मानसी थाना के सअनि महेश प्रसाद सिंह व सशस्त्र बल सहित एसटीएफ एसओजी-3 की टीम शामिल थे.

Check Also

IMG 20260403 WA0016 1 Scaled

रामधुनी महायज्ञ व रामकथा का भव्य समापन, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

रामधुनी महायज्ञ व रामकथा का भव्य समापन, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

error: Content is protected !!