Breaking News
IMG 20230731 WA0279

सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर : विधायक

लाइव खगड़िया : परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार ने सोमवार को जिले के परबत्ता प्रखंड के विभिन्न गांवों में नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया. इस क्रम में भरसों पंचायत के सलारपुर ग्राम वार्ड संख्या 9 भगवती मेला परिसर में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया. साथ ही विधायक ने भरसों ग्राम में विधायक मद से निर्माण हो रहे ठाकुरबाड़ी के चहारदीवारी निर्माण कार्य का भी जायज़ा लिया.

इधर विधायक ने दरियापुर भेलवा पंचायत में नयागांव पंचखुट्टी ढाला से जीएन बांध तक जाने वाली सड़क का उद्घाटन किया. जिसके बाद संभावित बाढ़ के मद्देनजर पदाधिकारियों के साथ जीएन बांध का निरीक्षण किया और वीरपुर ढाला से विष्णूपुर माधवपुर डुमरिया होते हुए जागृति टोला तक निर्मित होने वाला नये रिंग बांध का जायज़ा लिया.

दरियापुर भेलवा पंचायत के वीरपुर टोला में विधायक मद से निर्मित सड़क का उद्घाटन करते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर है और परबत्ता विधान सभा क्षेत्र में भी विकास की रोशनी घर-घर फैलाने के लिए सरकार खजाना खोल रखी है. लेकिन केंद्र सरकार बिहार के विकास में बाधक बनी हुई है और नरेंद्र मोदी की सरकार ने बिहार से जो वादा किया था वो धरातल पर कहीं दिखाई नहीं दे रही है.

मौके आर एन सिंह विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, सौढ उत्तरी मुखिया प्रतिनिधि उमेश प्रसाद सिंह, दरियापुर भेलवा पंचायत के मुखिया राम विनय कुंवर, तेमथा करारी पंचायत के मुखिया राजीव चौधरी, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह , जेडीयू उपाध्यक्ष मणिभूषण राय, पूर्व जदयू प्रखंड ध्रुव कुमार शर्मा, जदयू नेता एमएलसी प्रतिनिधि लतरू पटेल, राजेश मंडल, राहुल राज, श्रीकृष्ण सिंह, शंकर सिंह, निलेश मंडल, राजेश यादव, रवि यादव, लालरतन सिंह, निवास चौधरी आदि उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260301 WA0023

हुड़दंगियों सावधान! परबत्ता में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सड़कों पर निकलीं SDPO साक्षी कुमारी

हुड़दंगियों सावधान! परबत्ता में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सड़कों पर निकलीं SDPO साक्षी कुमारी

error: Content is protected !!