Breaking News

भष्टाचार उन्मूलन मंच ने चिकित्सक के प्रमाण-पत्र पर लगाया प्रश्न-चिन्ह

लाइव खगड़िया : भ्रष्टाचार उन्मूलन मंच के द्वारा जिले के परबत्ता के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में संविदा पर नियुक्त एक चिकित्सक के पंजीयन पत्र का फर्जी होने का आरोप लगाया गया है.इस संदर्भ में मंच के अध्यक्ष संजू कुमार,उपाध्यक्ष श्रवण चौधरी,सदस्य श्रवण राय,उदय कुमार,राकेश कुमार,शिवशंकर प्रसाद द्वारा हस्ताक्षरयुक्त एक आवेदन सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय को देते हुए मंच के प्रतिनिधिमंडल ने मामले के जांच की मांग किया है.साथ ही मंच के द्वारा आवेदन में उल्लेखित किया गया है कि उक्त चिकित्सक का मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया का पंजीयन पत्र अवैध है.वहीं चिकित्सक के पंजीयन संख्या का जिक्र करते हुए बताया गया है कि संविदा पर नियुक्त चिकित्सक ने अपनी नियुक्ति के सम़य अपना जो पंजीयन संख्या घोषित किया है वो मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के वेबसाइट के अनुसार पटना के बेली रोड के एक चिकित्सक का है.IMG 20180818 WA0025साथ ही मंच के द्वारा चिकित्सक के द्वारा प्राइवेट प्रेक्टिस के दौरान अपने पुर्जे पर पंजीयन संख्या का उल्लेख नहीं किये जाने को भी भारतीय चिकित्सा परिषद के नियमों का उल्लंघन होने की बातें कही गई है.वहीं मंच के पदाधिकारियों ने मामले की जांच व जांच पूरी होने तक चिकित्सक को अस्पताल की ड्यूटी से अलग करने एवं दोषी पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है.बहरहाल मंच के आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के उपरांत ही सामने आयेगा.IMG 20180729 WA0009

Check Also

Poster 2026 01 20 105637

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

error: Content is protected !!