Breaking News
IMG 20230314 WA0154

श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे पप्पू यादव व सम्राट चौधरी, संजय यादव को अर्पित किया श्रद्धासुमन

लाइव खगड़िया : पूर्व विधायक रणवीर यादव के अनुज सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता पूर्व विधान परिषद् प्रत्याशी दिवंगत संजय यादव की आत्मा की शांति के लिए जिले के मानसी के चुकती स्थित साम्भवी सदन में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

श्रद्धांजलि सभा में जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विधान परिषद् में विरोधी दल के नेता राकेश कुमार उर्फ सम्राट चौधरी, नवादा के एमएलसी अशोक यादव, एमएलसी राजीव कुमार, जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, जदयू नेता अशोक सिंह, जदयू के प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, राजद नेता नरेश सहनी, जदयू नेता अमित कुमार पप्पू यादव, योगेन्द्र सिंह, विनय कुमार बरूण, उमेश सिंह पटेल, राजनीति प्रसाद सिंह, मिथलेश यादव, चन्दन कश्यप, राजेश सिंह, धीरेन्द्र यादव, विनय सिंह रोशन, किरणदेव करण सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, पूर्व नगर सभापति राजद नेता मनोहर यादव, जिला परिषद् अध्यक्ष शारदा सुमन, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविशचन्द्र बन्टा, शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह, भाजपा नेता सुनील चौधरी सहित विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने दिवंगत संजय यादव के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया. वहीं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई.

मौके पर अतिथियों के सम्मान में पूर्व विधायक पूनम देवी यादव, जिला परिषद् अध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव, पूर्व प्रमुख बलवीर चांद यादव, युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट साम्बवीर यादव, सत्येयूवीर, अमीष अमोल, सम्यकवीर, साम्भवी कृष्णा व्यस्त दिखे. वहीं जिला परिषद् के अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव बताया कि पूर्व विधायक रणवीर यादव ने स्मृतिशेष संजय यादव के श्रद्धांजलि सभा व प्रार्थना सभा में भाग लेने वाले विभिन्न दलों के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है. बताया जाता है कि दिवंगत संजय यादव पूर्व विधायक रणवीर यादव के राजनीतिक स्तम्भ थे.

Check Also

IMG 20260216 153848

पुलिस, STF और DIU की संयुक्त कार्रवाई, साढ़े तीन लाख की हीरोइन बरामद

पुलिस, STF और DIU की संयुक्त कार्रवाई, साढ़े तीन लाख की हीरोइन बरामद

error: Content is protected !!