Breaking News
1677897274139

संजय यादव के निधन से जिले में शोक की लहर

लाइव खगड़िया : सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता सह पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी संजय यादव के निधन की खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है. बताया जाता है कि वे कई माह से बीमार चल रहे थे और गुरूवार की रात उनका निधन हो गया. संजय यादव खगड़िया के पूर्व विधायक रणवीर यादव के अनुज, पूर्व विधायक पूनम देवी यादव व जिला परिषद् अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव के देवर तथा प्रमुख संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष बलवीर चांद यादव के बड़े भाई थे.

संजय यादव के निधन की खबर पर जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, जदयू के प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें व्यवहार कुशल और मिलनसार इंसान बताया है. साथ ही कहा गया कि उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर खगड़िया को अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में असंभव है.

इधर पूर्व जिप उपाध्यक्ष विनय कुमार बरूण, अधिवक्ता अजय सिंह , युवा जदयू के प्रदेश सचिव अमित कुमार पप्पू, पूर्व जिला पार्षद् योगेन्द्र सिंह, जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अजय मंडल, जदयू नेता पंकज कुमार पटेल, सुनील कुमार मुखिया, कोषाध्यक्ष प्रमोद केडिया, संदीप केडिया, पुरूषोतम अग्रवाल, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहावउद्दीन, जिला महासचिव उमेश सिंह पटेल, रामविलाश महतों, मनोज कुमार सिंह, जिला सचिव अनुज शर्मा, युवा जदयू के जिला अध्यक्ष नीतीश सिंह पटेल, नगर परिषद् अध्यक्ष जीतेन्द्र पटेल, मानसी प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, मोहम्मद बली अहमद, ईं क्याम उद्दीन, मोहम्मद वासित अली बासो, केदार चौरसिया, धीरेन्द्र यादव, अमित कुमार प्रिंस, पप्पू पोद्दार, कुन्दन कुमार यादव, गीता कुमार यादव, नन्द सिंह पहलवान, समीर सिंह, प्रकाश सिंह, शंकर सिंह, पप्पू सिंह, बुलबुल यादव, सुनील कुमार बब्लू आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया है.

Check Also

IMG 20260403 WA0016 1 Scaled

रामधुनी महायज्ञ व रामकथा का भव्य समापन, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

रामधुनी महायज्ञ व रामकथा का भव्य समापन, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

error: Content is protected !!