मुख्य सामग्री पर जाएं
पसराहा

चाय की गुमटी को चपेट में लेते हुए गड्ढे में गिरी अनियंत्रित बस, एक की मौत

1676989082776

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर मंगलवार को एक अनियंत्रित बस सड़क किनारे के एक चाय की गुमटी को अपनी चपेट में लेते हुए खाई में गिर गई. हादसे में चाय गुमटी में बैठे एक किशोर की मौत हो गई. साथ ही उनके पिता घायल हो गए.

बताया जाता है कि एक स्टार बस महेशखूंट से नवगछिया की ओर जा रही थी. इसी दौरान पसराहा थाना के आगे एनएच 31 के समीप के एक चाय की गुमटी को रौंदते हुए बस गड्ढे जा गिरी. हादसे में चाय गुमटी पर मौजूद दुकानदार चकहर निवासी राजकुमार दास घायल हो गए. जबकि उसके पुत्र 14 वर्षीय रविन्द्र कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गई.

हादसे में बस पर सवार सभी यात्री एवं चालक सुरक्षित बताये जाते है. घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. घटना पर पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया है कि पुलिस बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है.

शेयर
error: Content is protected !!