Breaking News
IMG 20230125 220510

पुलिस वैन में यात्री वाहन ने मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी सहित आधा दर्जन से अधिक जख्मी

लाइव खगड़िया : जिले के अलौली थाना क्षेत्र के खगड़िया-अलौली मुख्य मार्ग पर रौन गांव के समीप बुधवार की शाम पुलिस वाहन में एक अनियंत्रित यात्री वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों में डायल 112 पुलिस वाहन पर सवार 2 पुलिसकर्मी सहित अन्य यात्री शामिल हैं. बताया जाता है कि यात्री वाहन एक ऑटो व ई-रिक्शा को भी टक्कर दे गई.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया. फिर सभी घायलों को आनन-फानन में अलौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

मिली जानकारी के अनुसार अलौली थाना की डायल 112 पुलिस वाहन सड़क पर खड़ी थी. इसी दौरान यात्रियों से भरी एक अनियंत्रित वाहन ने ऑटो व ई-रिक्शा को टक्कर देते हुए पुलिस वाहन को टक्कर दे दी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि पुलिस वाहन पास के गड्ढे में चली गई. हादसे में ऑटो, ई-रिक्शा व पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि दो पुलिसकर्मी सहित करीब आधा दर्जन से अधिक जख्मी हो गए.

Check Also

IMG 20260620 214731 Scaled

आईआईटीएन वैभव वात्सल ने बीपीएससी में लहराया परचम, 37वीं रैंक लाकर बने एसडीएम; क्षेत्र में खुशी की लहर

आईआईटीएन वैभव वात्सल ने बीपीएससी में लहराया परचम, 37वीं रैंक लाकर बने एसडीएम; क्षेत्र में खुशी की लहर

error: Content is protected !!