Breaking News
1674235689855

परबत्ता विधायक की पहल, कसरैया धार का होगा जीर्णोद्धार

लाइव खगड़िया : जिले के मानसी प्रखंड के एनएच-31 किनारे अवस्थित कसरैया धार का जीर्णोद्धार होगा. इस संदर्भ में परबत्ता विधायक डॉक्टर संजीव कुमार की पहल पर लघु जल संसाधन विभाग, पटना के कार्यपालक अभियंता ने लघु सिंचाई प्रमंडल, खगड़िया को निर्देशित किया है.

मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने कसरैया धार के गाद की सफाई एवं सीढ़ी निर्माण सहित जीर्णोद्धार कार्य कराने की आवश्यकता व्यक्त करते हुए वर्णित स्थल का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया है. वहीं कहा गया है कि यदि योजना जनहित में उपयोगी एवं विभागीय मापदंड के अनुरूप हो तो योजना का डीपीआर तैयार कर तकनीकी सलाहकार समिति से सहमति प्राप्त कर विभाग को उपलब्ध कराया जाये.

उल्लेखनीय है कि परबत्ता के विधायक डॉक्टर संजीव कुमार ने बीते वर्ष 21 दिसंबर को लघु सिंचाई विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर कसरैया धार के गाद की सफाई, सीढ़ी निर्माण सहित जीर्णोद्धार कार्य के लिए अनुरोध किया था. मामले को लेकर विधायक की पहल का सार्थक परिणाम निकला और विभाग ने 17 जनवरी को जारी पत्र के माध्यम से लघु सिंचाई प्रमंडल, खगड़िया को कसरैया धार के जीर्णोद्धार की दिशा में कार्य करने को लेकर निर्देशित किया है.

Check Also

IMG 20260612 100130

मानसी-सहरसा रेलखंड पर सनसनीखेज वारदात, चलती जनसाधारण एक्सप्रेस में यात्री को मारी गोली, हालत नाजुक

मानसी-सहरसा रेलखंड पर सनसनीखेज वारदात: चलती जनसाधारण एक्सप्रेस में यात्री को मारी गोली, हालत नाजुक

error: Content is protected !!