Breaking News
IMG 20230116 WA0271

विधायक ने किया स्टेडियम का शिलान्यास

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार सोमवार को शहीद जेसीओ चंदन कुमार मिश्र के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिया. वहीं उन्होंने कहा कि नयागांव बलिदान की धरती रही है. विधायक ने नयागांव में ही छोटू कुमार के परिजनों से मिलकर भी शोक संवेदना प्रकट किया.

विधायक ने जोरावरपुर पंचायत में सड़क का भी उद्घाटन किया. वहीं उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से अतिपिछड़ों और दलितों का गांव मुख्य मार्ग से सीधा जुड़ जायेगा. जिसके बाद विधायक डॉ संजीव परबत्ता मुख्यालय स्थित आई टी भवन में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में शामिल हुए और संबंधित विभाग के अधिकारियों को जनता के हित में कार्य करने का निर्देश दिया.

विधायक डॉ संजीव कुमार के द्वारा मथुरापुर के खेल मैदान में स्टेडियम का शिलान्यास किया गया. मौके पर उन्होंने कहा कि स्टेडियम निर्माण से युवाओं को खेलकूद में सहूलियत होगी और यह जरूरी है. उधर खजरैठा में भी विधायक कोष से नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया गया. मौके पर कबेला पंचायत के मुखिया बालकृष्ण शर्मा , माधवपुर पंचायत के मुखिया आशुतोष सिंह उर्फ बंटू सिंह, मीडिया प्रभारी साकेत, तेमथा करारी पंचायत के मुखिया राजीव चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता मिथलेश कुमार, लालरत्न सिंह, युवा जदयू के अध्यक्ष राहुल राज, कृष्ण सिंह, श्रीनिवास चौधरी, नीलेश पासवान, सोनू भारद्वाज, पप्पू मिश्रा, नीलेश मंडल, अनिल यादव, बिहारी मंडल आदि उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260611 WA0018

बेलदौर में 174 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार, परबत्ता में 36 लीटर विदेशी शराब जब्त

बेलदौर में 174 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार, परबत्ता में 36 लीटर विदेशी शराब जब्त

error: Content is protected !!