Breaking News
IMG 20230103 WA0162

सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मी घायल, एक पटना रेफर

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता थाना में पदस्थापित 2 पुलिसकर्मी सोमवार की देर शाम सड़क हादसे में जख्मी हो गए हैं. बताया जाता है कि तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से वाहन पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया.

घटना में पीएसआई अजय कुमार को आंशिक रूप से चोटें आई. जबकि एएसआई पंचम कुमार राही गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में खगड़िया के सदर अस्पताल लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया. फिलहाल वे खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार दोनों पुलिसकर्मी भागलपुर के मायागंज अस्पताल से विभागीय कार्य निपटा कर वापस परबत्ता लौट रहे थे. इसी दौरान कुहासे के बीच उनके वाहन में खराबी आ गई और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इधर एसपी अमितेश कुमार ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए घायल पुलिसकर्मी के बेहतर इलाज का निर्देश दिया है और वे लगातार घायल का हाल-चाल ले रहे हैं. साथ ही परबत्ता के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने भी दोनों पुलिसकर्मी के जल्द स्वस्थ होने का कामना की है.

Check Also

IMG 20260309 WA0045

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘महिला हितैषी पंचायत’ बनाने का संकल्प, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 'महिला हितैषी पंचायत' बनाने का संकल्प, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

error: Content is protected !!