मुख्य सामग्री पर जाएं
परबत्ता

छात्रों ने यूट्यूब की मदद से बनाया हाइड्रोलिक ब्रिज व रोबोट का मॉडल

1671111365295

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रंंखड के उच्चतर माध्यमिक मकतब इस्लामपुर परबत्ता के सातवीं कक्षा के छात्र मो दानिश ने रिमोट से चलने वाले रोबोट एवं आठवीं कक्षा के छात्र मो शौहराव ने हाइड्रोलिक ब्रिज का मॉडल तैयार कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया है. बताया जाता है कि मॉडल तैयार करने में थर्मोकोल एवं बेकार सीरिंज का हाइड्रोलिक पंप के तौर पर प्रयोग किया गया है.

स्कूल के प्रधानाध्यापक मो रियाजउद्दीन, शिक्षक दीपक कुमार, नसीम नजर, इकबाल, सरफराज, काइनात, सोइव, शहनाज़ बेगम, नुरूज्मा, शहनाज़ सदफ आदि ने दोनों छात्रों के प्रयास की प्रशंसा करते हुए बताया कि दोनों छात्र बिना प्रशिक्षण के यूट्यूब से देख कर मॉडल तैयार किया है.

उधर बैगलेस गुरुवार के तहत स्कूल परिसर में हवाई जहाज की आकृति में बच्चों ने मानव श्रृंखला को बनाया. वहीं हवाई जहाज के अविष्कारक के बारे में बच्चों को बताया गया. वहीं कक्षा 8वीं की छात्रा चांदनी ने ‘जल ही जीवन है’ को चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत किया. बताया जाता है कि मानव श्रृंखला में लगभग 500 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया. इधर जहाज की आकृति में बनाया गया मानव श्रृंखला की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने इसे अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है.

शेयर
error: Content is protected !!