Breaking News
1670683237497

एमएससी नर्सिंग में पूजा को गोल्ड मेडल, राज्यपाल व उपमुख्यमंत्री के हाथों होगी सम्मानित

लाइव खगड़िया : जिले के परबत्ता प्रखंड के अररिया गांव निवासी योगेन्द्र प्रसाद यादव की पुत्री पूजा कुमारी को आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जायेगा. बताया जाता है कि कार्यक्रम 21 दिसंबर को आयोजित होगा.

मिली जानकारी के अनुसार जिले के श्यामलाल चन्द्रशेखर नर्सिंग कॉलेज के एमएससी नर्सिंग के प्रथम बैच की छात्रा पूजा का चयन गोल्ड मेडल के लिए किया गया है और वे एमएससी नर्सिंग में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली कॉलेज की प्रथम छात्रा बनी हैं.

बताया जाता है कि पूजा की छोटी बहन शबनम कुमारी को भी बीएससी नर्सिंग में स्वर्ण पदक मिल चुका है और वे फिलहाल बेगूसराय के सरकारी नर्सिंग संस्थान में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं. बहरहाल पूजा भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने में सफल रहीं हैं और उन्हें बधाईयां मिलने का सिलसिला जारी है.

Check Also

Poster 2026 04 14 101805

अगुवानी-सुल्तानगंज फोरलेन पुल: मुख्यमंत्री का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ जो बन गया अधूरे सपनों की कहानी

अगुवानी-सुल्तानगंज फोरलेन पुल: मुख्यमंत्री का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ जो बन गया अधूरे सपनों की कहानी

error: Content is protected !!