मुख्य सामग्री पर जाएं
गोगरी

अलग-अलग घटना में चौकीदार सहित दो की मौत

IMG 20221204 WA0190

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले में अलग- अलग घटना में रविवार को चौकीदार सहित दो की मौत हो गई. मानसी थाना क्षेत्र के कसरैया धार के निकट एनएच 31 पर हाइवा व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार चौकीदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी रामोतार यादव का पुत्र धर्मेन्द्र कुमार उर्फ धारो के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि चौकीदार मानसी थाना में पदस्थापित थे और थाना में आयोजित साप्ताहिक जेनरल परेड में भाग लेने जा रहे थे. इसी दौरान मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा गढ़िया चौक के निकट एनएच 31 पर खगड़िया की ओर से तेज रफ्तार से आ रही हाइवा ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना पर पहुंची मानसी पुलिस ने हाइवा को जब्त कर चालक को अपने हिरासत में ले लिया. साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

दूसरी तरफ गोगरी थाना क्षेत्र के इमादपुर बिन्दटोली जाने वाली सड़क के किनारे एक बगीचे में पेड़ काटने के दौरान पेड़ से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक गोगरी थाना क्षेत्र के राय टोला निवासी 52 वर्षीय कारे राय बताया जाता है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मजदूर को आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना से मृतक के परिजन सदमे में हैं.

शेयर
error: Content is protected !!