Breaking News
IMG 20221109 WA0206

जमीन विवाद में चली गोली, दादा व पोता घायल

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के मानसी थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में बुधवार को गोलियां चलने की खबर है. घटना में गोली लगने से दो घायल बताया जाता है. जख्मी दोनों एक ही पक्ष का है और रिश्ते में दादा व पोता बताया जाता है. घटना चौथम प्रखंड क्षेत्र के रोहियार गांव की है.

मिली जानकारी के अनुसार घायलों में 65 वर्षीय मदन वर्मा व 16 वर्षीय पिंटू कुमार शामिल हैं. जिन्हें घटना के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. लेकिन वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार दोनों घायलों का इलाज बेगूसराय में चल रहा है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मदन वर्मा और नारायण वर्मा के बीच जमीनी विवाद चल रहा था और विवाद को लेकर पूर्व में मुखिया और सरपंच की मौजूदगी में पंचायत भी हुआ था और पंचायत के फैसले के बाद पीलर भी गाड़ा गया था. लेकिन बुधवार को एक पक्ष के द्वारा पीलर को उखाड़ दिया गया और इसका विरोध करने पर गोली चला दी गई. घटना में दादा और पोता घायल हो गए. घटना को लेकर मानसी थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया है कि जमीनी विवाद में गोलियां चली है और दो लोग घायल हुए हैं. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है

Check Also

IMG 20260403 WA0016 1 Scaled

रामधुनी महायज्ञ व रामकथा का भव्य समापन, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

रामधुनी महायज्ञ व रामकथा का भव्य समापन, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

error: Content is protected !!