Breaking News
IMG 20221030 WA0287

केला के खेत में मिला लापता युवक का शव

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया पंचायत के सलारपुर गांव के केला के खेत से रविवार को पुलिस ने लापता युवक का शव बरामद किया है. बताया जाता है कि युवक बीते 25 अक्टूबर से लापता था. बरामद शव कुल्हड़िया के मो मेकाइल के पुत्र मो बिट्टू का बताया जाता है. शव को गोगरी- नारायण तटबंध के समीप केला खेत में मिट्टी के अंदर छुपाया गया था.

मिली जानकारी के अनुसार केला खेत में काम कर रहे मजदूर ने कुत्ते को किसी इंसान का हाथ नोचते देखा. जिसके बाद यह खबर ग्रामीणों को मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. मामले की सूचना परबत्ता थाना के पुलिस को भी दी गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

मृतक के परिजन ने शव की पहचान कर ली है और युवक के हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है. परिजन ने बताया है कि बिट्टू बीते 25 अक्टूबर से लापता था और उनकी काफी खोजबीन की गई थी. लेकिन वो नहीं मिला. बताया जाता है बिट्टू 6 बहनों का एकलौता भाई था. घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Check Also

IMG 20260505 WA0002

विधायक बाबूलाल शौर्य की दादी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, ‘प्रवासी मंत्रालय’ की उठाई मांग

विधायक बाबूलाल शौर्य की दादी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, 'प्रवासी मंत्रालय' की उठाई मांग

error: Content is protected !!