Breaking News
1663079466680

एनएच-31 पर हादसा, एक की मौत व दो घायल

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के पसराहा थाना के एनएच 31 पर सतीश नगर के समीप मंगलवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. साथ ही दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान मुंगेर जिले के तोपखाना के मो इबरान के रूप में हुई है. जबकि दोनों घायल मो बबलू और बल्ले मुंगेर के ही बताये जाते हैं. घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

बताया जाता है मुंगेर से फल व्यवसायी पपीता खरीदने ऑटो से नवगछिया जा रहे थे. इसी दौरन सतीश नगर चौक के पास एक तेज रफ्तार की अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ऑटो में पीछे से टक्कर दे दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और उसमें सवार सभी यात्री गहरे गड्ढे में फेंका गये. हादसे में एक यात्री की मौत हो गयी. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद ट्रक का चालक अपनी वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा. मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.

Check Also

IMG 20260527 234752

NH-31 पर रफ्तार का कहर, मुखिया के भाई की मौत

NH-31 पर रफ्तार का कहर, मुखिया के भाई की मौत

error: Content is protected !!