Breaking News
IMG 20220824 203104

दिनदहाड़े हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 5.40 लाख की लूट

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के जमालपुर-बन्देहरा 14 नंबर सड़क पर बाबूचकला फोर लेन ओवर ब्रिज के पास बुधवार को करीब ढाई बजे दिन में बेखौफ बदमाशों ने पिस्टल के बल पर बाबू चकला के सीएसपी संचालक अनंत कुमार से पांच लाख चालीस हजार रुपये लूट लिया. घटना की सूचना पर पसराहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

बताया जाता है कि एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक अनंत कुमार एसबीआई के जमालपुर शाखा से पांच लाख चालीस हजार रुपये की निकासी कर अपने मोटरसाइकिल से अपने गांव के सेवा केन्द्र लौट रहे थे. इसी दौरान गांव से महज 200 मीटर की दूरी पर बेखौफ बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर सारे रुपये लूट लिए.

पीड़ित सीएसपी संचालक अनंत कुमार ने बताया कि बदमाश दो मोटरसाइकिल पर पांच की संख्या में थे. घटना के क्रम में एक मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश आगे से हथियार तान दिया. जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर कर उनके सिर में पिस्टल सटा कर उनसे रूपयों से भरा बैग छीन लिया. जिसके बाद आस-पास केला के खेत में काम कर रहे लोग शोर मचाते हुए दौड़े. लेकिन बदमाश बैग लेकर मोटरसाइकिल से जमालपुर की तरफ भाग गये.

इधर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि बदमाश पांच की संख्या में थे और वे गोली मारने की घटना को भी अंजाम दे सकते थे. बताया जाता है कि आस-पास मौजूद लोग ईंट, लाठी लेकर घटनास्थल की तरफ दौड़े. लेकिन बदमाश हथियार तानते हुए मोटरसाइकिल पर सवार होकर जमालपुर की ओर भाग गया. बहरहाल पसराहा थाना की पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

Check Also

IMG 20260505 213606

परबत्ता की धरती पर लौटे पूर्व विधायक और वर्तमान मुख्यमंत्री, किया गया भव्य स्वागत

परबत्ता की धरती पर लौटे पूर्व विधायक और वर्तमान मुख्यमंत्री, किया गया भव्य स्वागत

error: Content is protected !!