Breaking News
IMG 20220822 WA0249

सड़क निर्माण से दर्जनों परिवारों के चेहरे पर छाई खुशियां

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : मुख्यमंत्री क्षेत्रिय विकास योजना से जिले परबत्ता प्रखंड के माधवपुर के वार्ड नम्बर 6 में नवनिर्मित सड़क का सोमवार को फीता काटकर स्थानीय विधायक डॉ संजीव कुमार ने उद्धाटन किया.

मौके पर विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि विगत पचास वर्षों से अधिक समय से यह वार्ड सड़क विहीन था. जिसके कारण दर्जनों परिवारों को भारी संकटों का सामना करना पड़ता था और बाढ़ व बरसात के दिनों में तो लोगों को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था. साथ ही इस क्षेत्र में छोटी -बड़ी वाहन भी नहीं पहुंच पाता था. लेकिन सड़क का निर्माण होते ही दर्जनों परिवार की समस्या का निदान हो गया है और उन्होंने जो वादा किया किया था वह पुरा हो चुका है. वहीं स्थानीय ग्रामीण मनीष कुमार ने बताया कि लगभग 10 लाख की लागत से सड़क का निर्माण किया गया है.

इस अवसर पर पंचायत के मुखिया आशुतोष कुमार सिंह उर्फ बंटू सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि लाल रतन, मिथिलेश कुमार, खीराडीह पंचायत के मुखिया राहुल कुमार, तेमथा करारी पंचायत के मुखिया राजीव कुमार, दरियापुर भेलवा पंचायत के मुखिया रामविनय कुंवर, कबेला पंचायत के मुखिया बालकृष्ण शर्मा उर्फ ललन शर्मा, मीडिया प्रभारी साकेत कुमार, श्रीनिवास, मनीष कुमार, मनोज मुरारी आदि उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260611 WA0018

बेलदौर में 174 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार, परबत्ता में 36 लीटर विदेशी शराब जब्त

बेलदौर में 174 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार, परबत्ता में 36 लीटर विदेशी शराब जब्त

error: Content is protected !!