Breaking News
IMG 20220813 132223

महादलित टोला में झंडोत्तोलन को लेकर पदाधिकारी प्रतिनियुक्त

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महादलित टोले में समारोह आयोजित एवं महादलित समुदाय के बुजुर्ग व्यक्ति के द्वारा झंडोत्तोलन किया जाना है. जिसको लेकर जिला पदाधिकारी के द्वारा जिले के सातों प्रखंड के विभिन्न महादलित टोला में पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार परबत्ता प्रखंड के रामपुर महादलित टोला में प्रखंड कृषि पदाधिकारी बुद्धन महतो, देवरी पंचायत के पासी टोला में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सुनीता, खीराडीह पंचायत के श्रीरामपुर ठुठी धोबी टोला में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी आशीष कुमार झा, सियादतपुर अगुआनी पंचायत के अगुआनी स्थित महादलित टोला मे प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार, महादलित टोला परबत्ता में राजस्व पदाधिकारी चंदन कुमार, लगार पंचायत के इंग्लिश लगार के धोबी टोला में कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा संतोष कुमार, भरसो पंचायत के धोबी टोला में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कामिनी कुमारी, महद्दीपुर पंचायत के झंझरा डोम टोला में सांख्यिकी पदाधिकारी विलास कुमार, कुल्हडिया पंचायत के सलारपुर धोबी टोला में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेणु कुमारी, पिपरा लतीफ पंचायत के मड़ैया में प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर राजीव, सौढ़ उत्तरी पंचायत के रविदास टोला बुद्ध नगर में जीविका के कार्यक्रम प्रबंधक नीरज कुमार उपस्थित रहेंगे. परबत्ता के प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया है कि 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह 8:30 बजे झंडोत्तोलन कार्यालय सुनिश्चित किया गया है.

Check Also

IMG 20260429 222920

यादों में अमर हुए आर. एन. सिंह, प्रथम पुण्यतिथि पर नम आँखों से उमड़ा परबत्ता

यादों में अमर हुए आर. एन. सिंह, प्रथम पुण्यतिथि पर नम आँखों से उमड़ा परबत्ता

error: Content is protected !!