मुख्य सामग्री पर जाएं
मानसी

हथियार के बल बदमाशों ने शिक्षक की बाइक सहित मोबाइल व पर्स लूटा

IMG 20220716 WA0195

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के मानसी थाना क्षेत्र के बदला व कात्यायनी पुल के बीच हथियार के बल बदमाशों ने शनिवार की सुबह स्कूल जा रहे एक शिक्षक के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. बताया जाता है कि प्राथमिक विद्यालय ठूठी मुसहरी के प्रभारी हेडमास्टर आशीष कुमार भारती रोज की तरह जमालपुर से बदला घाट होते हुए स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार हथियारबंद तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर उनकी बाइक सहित मोबाइल व पर्स भी छीन लिया और घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश बाइक सेष सलखुआ की ओर भाग गए.

घटना के बाद पीड़ित शिक्षक ने घटना की जानकारी मानसी थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई. इधर घटना की खबर पर जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मिथलेश यादव, शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार, हेडमास्टर जय जयराम यादव, महेशचंद्र भारती, शिक्षक विक्रम कुमार, मो असफाक आलम, जयप्रकाश ठाकुर, अनिल कुमार यादव, मनोहर पासवान, गौतम चौधरी, ब्रजेश कुमार आदि भी मौके पर पहुंचे और घटना में संलिप्त बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की.

शेयर
error: Content is protected !!