Breaking News
1655309487605

पुलिस वर्दी में आये बदमाशों ने किसान का किया अपहरण

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के मानसी थाना क्षेत्र में पुलिस की वर्दी में आये हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान का अपहरण कर लिया है. अपहृत किसान बंगलिया कज न्यू टोला का नंदलाल भगत बताया जाता है. घटना मंगलवार की देर रात दो बजे की बताई जा रही है. घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

घटना के संबंध में अपहृत के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर रात लगभग 2 बजे पुलिस की वर्दी में चार-पांच लोग आये और घर के पास आकर आवाज लगाये. आवाज सुनकर नंदलाल भगत की पत्नी गीता देवी बाहर निकली तो देखा कि पुलिस की वर्दी में कुछ लोग बाहर खड़े थे. जिसके बाद नंदलाल भगत भी घर से बाहर निकले और फिर बदमाशों उन्हें जबरदस्ती खींचते हुए धमारा घाट स्टेशन की ओर चले गये. घटना के बाद उनकी पत्नी ने हल्ला किया और वहां गांव के लोग जुट गए. लेकिन बात पुलिस की सुन सभी सुबह का इंतजार करने लगे. लेकिन सुबह मानसी थाना पुलिस द्वारा नंद लाल भगत की गिरफ्तारी नहीं किये जाने की जैसे ही जानकारी मिली कि परिजनों के होश उड़ गए. इधर घटना पर मानसी थाना अध्यक्ष नीलेश कुमार ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है. उधर घटना से अपहृत के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है.

Check Also

Poster 2026 06 01 063947

25 हजार का इनामी कुख्यात पंकज यादव नवगछिया स्टेशन से गिरफ्तार

25 हजार का इनामी कुख्यात पंकज यादव नवगछिया स्टेशन से गिरफ्तार

error: Content is protected !!