Breaking News
1652442397305

रक्षा पदक से सम्मानित सेवानिवृत्त सैनिक उपेन्द्र राय के निधन से शोक की लहर

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के लगार पंचायत के चकप्रयाग निवासी 79 वर्षीय सेवानिवृत्त सैनिक उपेन्द्र राय का गुरुवार की शाम निधन हो गया. उपेन्द्र राय का 1964 ई० में थल सेना में सैनिक के रूप चयन हुआ था तथा 1965 में उन्होंने कसम पैरेड पूर्ण किया. उसी वर्ष पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में महती भूमिका निभाई थी. बताया जाता है कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया था. सन् 1979 में वे थल सेना से सेवानिवृत्त हो गए. अपने 15 साल के कार्यकाल के दौरान उन्हें रक्षा मंत्रालय द्वारा संग्राम, रक्षा ,समर सेवा, सैन्य सेवा आदि मैडल से सम्मानित किया गया.

इधर भूतपूर्व सैनिक के निधन पर लगार पंचायत के पूर्व मुखिया सत्यनारायण मिश्र, जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश प्रकाश यादव, शशिकांत चौधरी, कौशल किशोर चौधरी, महेश चौधरी, राजनारायण चौधरी, परमानंद राय, श्रीनिवासन, सचिदानंद राय, उग्रमोहन राय, पूर्व जिला परिषद सदस्य पंकज कुमार राय आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया है.

Check Also

IMG 20260505 WA0002

विधायक बाबूलाल शौर्य की दादी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, ‘प्रवासी मंत्रालय’ की उठाई मांग

विधायक बाबूलाल शौर्य की दादी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, 'प्रवासी मंत्रालय' की उठाई मांग

error: Content is protected !!