मुख्य सामग्री पर जाएं
परबत्ता

पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन व प्रतिमा का अनावरण

IMG 20220423 231827

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के देवरी पंचायत के अररिया गांव में शनिवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. साथ ही वहीं दिवंगत नानी एवं नाती की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया.

अररिया निवासी विभीषण यादव की धर्मपत्नी माला देवी तथा उनके नाती निकुंज कुमार उर्फ बालाजी के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने के लिए अलौली विधायक भी अररिया पहुंचे. वहीं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए हवन किया गया.

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष कुमार रंजन उर्फ पप्पू यादव, जिला परिषद के पूर्व सदस्य शैलेश सिंह एवं मो गयासुद्दीन, गीता यादव, रितेश कुमार, शिव कुमार यादव, अमृतराज,आनंद कुमार बिट्टू,अमित यादव, चितरंजन यादव आदि मौजूद थे.

शेयर
error: Content is protected !!