Breaking News
IMG 20220327 WA0120

अलौली में लोजपा (रा) का विस्तार, इन्हें मिली है नई जिम्मेदारी

लाइव खगड़िया : लोजपा (रा) की एक बैठक रविवार को अलौली में आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता के पार्टी के अलौली प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद यादव ने किया. इस अवसर पर लोजपा (रा) के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, प्रदेश सचिव रतन पासवान, युवा प्रकौष्ठ के प्रदेश सचिव साजीम रजवी, जिला महासचिव सरुण पासवान, सदर प्रखंड अध्यक्ष रोशन पासवान उपस्थित थे.

मौके पर अलौली प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद यादव ने हिमांशु कुमार को अम्बा ईचरुआ का पंचायत अध्यक्ष, उदय कुमार चौधरी को अलौली का पंचायत अध्यक्ष, सुभाष कुमार यादव को रामपुर अलौली पंचायत अध्यक्ष, अमित कुमार को प्रखंड महासचिव, संजीव कुमार को गोरियामी का पंचायत अध्यक्ष, रमेश कुमार को अम्बा ईचरूआ का पंचायत उपाध्यक्ष एवं संजय कुमार को प्रखंड उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. इस अवसर पर लोजपा नेता रुपक कुमार पासवान सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

वहीं प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद यादव ने बताया कि विभिन्न पंचायतैं का दौरा कर संगठन का विस्तार किया जा रहा है और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का सिलसिला जारी है. जबकि जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने कहा कि अलौली मे पार्टी को पूर्व की भांति मजबूत स्थित में लाकर दिवंगत रामविलास पासवान के सपने को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है.

Check Also

IMG 20260620 214731 Scaled

आईआईटीएन वैभव वात्सल ने बीपीएससी में लहराया परचम, 37वीं रैंक लाकर बने एसडीएम; क्षेत्र में खुशी की लहर

आईआईटीएन वैभव वात्सल ने बीपीएससी में लहराया परचम, 37वीं रैंक लाकर बने एसडीएम; क्षेत्र में खुशी की लहर

error: Content is protected !!