मुख्य सामग्री पर जाएं
परबत्ता

ऑटो की चपेट में आने से महिला की मौत

IMG 20220302 WA0211

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है. घटना नयागांव- मड़ैया मुख्य मार्ग पर नयागांव राजपूत टोला के समीप का बताया जाता है. मृतका की पहचान 65 वर्षीय उमा देवी (पति स्वर्गीय दानी सिंह) के रूप में हुई है.

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक उमा देवी दूध लाने के लिए नयागांव- मड़ैया सड़क पर जा रही थी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार की टेंपो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद जख्मी हालत में उन्हें आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेगूसराय रेफर करने की तैयारी में थे. लेकिन इस बीच महिला ने दम तोड दिया.

उधर घटना के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा. घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है.

शेयर
error: Content is protected !!