Breaking News

खैनी..गांजा..चिलम..मोबाइल और…जान लें क्या-क्या मिला जेल में…

लाइव खगड़िया : जिला सहित बिहार के अन्य जिलों में स्थित मंडल कारा में शनिवार को एक साथ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया.इस क्रम में जिले के मंडल कारा में भी पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी एवं जिलाधिकारी अनिरूद्ध कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टीम के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया.इस दौरान जेल के विभिन्न वार्डों की तलाशी ली गई.छापेमारी अभियान के दौरान जेल से एक मोबाइल,2 सीम,2 मोबाइल की बैट्री व मोबाइल चार्जर सहित कई अवैध सामान बरामद किया गया.IMG 20180811 WA0002जेल से बरामद किये गये अन्य सामानों में एक छूरी,एक कैंची,ब्लेड्स,सेफ्टी पिन,दो बोतल एसीड,एक बोतल किरोसिन तेल,विद्युत तार,चिलम व गांजा एवं लगभग 300 ग्राम खैनी आदि शामिल है.बहरहाल सघन छापेमारी अभियान से जेल में कैदियों के बीच हड़कंप मच जाने की खबर है.IMG 20180811 WA0003माना जा रहा है कि प्रदेश के विभिन्न जेलों में एक साथ छापेमारी अभियान स्वतंत्रता दिवस के लेकर एवं सुरक्षा के लिहाज से चलाया गया है.साथ ही हाल के दिनों के अपराधिक वारदातों को लेकर भी इस छापेमारी अभियान को देखा जा रहा है.IMG 20180729 WA0009

यह भी पढें :पूर्व मुखिया हत्याकांड : SP द्वारा SIT का गठन,मामले का होगा त्वरित उद्भेदन

Check Also

IMG 20260707 095416 Scaled

तीन दिग्गज पत्रकारों के पिता रामनाथ चौधरी का निधन, ढांढस बंधाने आज खगड़िया आएंगे सीएम सम्राट चौधरी

तीन दिग्गज पत्रकारों के पिता रामनाथ चौधरी का निधन, ढांढस बंधाने आज खगड़िया आएंगे सीएम सम्राट चौधरी

error: Content is protected !!