Breaking News
1644675507997

एनएच-31 पर हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर बगुलवा ढाला के पास शनिवार की अहले सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा है. मृतक की पहचान पसराहा थानां क्षेत्र के झंझरा निवासी अर्जुन शर्मा के पुत्र 20 वर्षीय कृष्णा शर्मा के रूप में हुई है. जबकि घायल झंझरा के ही के ढालो शर्मा का पुत्र 19 वर्षीय शंकर कुमार बताया जाता है.




मिली जानकारी के अनुसार मृतक शुक्रवार की रात अपने गांव के ही एक शादी समारोह में भाग लेने के बाद अपनी फुफेरी बहन की शादी समारोह में भाग लेने नवगछिया जा रहे थे. इसी दौरान एनएच 31 पर उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार की पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया. घटना में बाइक चालक कृष्णा शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

उधर घटना के बाद पसराहा थाना की पुलिस ने हादसे में मौत का शिकार बने युवक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया. घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.



Check Also

IMG 20260514 WA0008

NH-31 पर ट्रक-बोलेरो और बाइक की भीषण भिड़ंत, शिक्षिका समेत तीन की मौत

NH-31 पर ट्रक-बोलेरो और बाइक की भीषण भिड़ंत, शिक्षिका समेत तीन की मौत

error: Content is protected !!