मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

गैस रिसाव से लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

IMG 20220113 WA0182

20211231 091631

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के कोलवारा पंचायत के तेहाय गांव में गुरुवार की सुबह खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव से भीषण आग लग गई. बताया जाता है कि आग के फैलाव से एक-एक कर तीन सिलेंडर धधक उठा और घरवालों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई.




घटना के बाद आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तबतक तीन परिवारों के घर में रखे फर्नीचर, कपड़े, बर्तन एवं बड़ी मात्रा में खाद्यान्न जलकर नष्ट हो गया. हादसे में रंजीत मिस्त्री, रणवीर मिस्त्री एवं भीम मिस्त्री के लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घर पक्का था, इसलिए बड़ा हादसा टल गया.

IMG 20211226 200210 499

20211222 135245

घटना के बाद पीड़ित के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. बताया जाता है कि तीनों परिवार मजदूरी करके गुजर-बसर करते थे. ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है. उधर घटना की जानकारी स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि विनोद चौरसिया ने पुलिस एवं अंचल अधिकारी को दी है. सीओ अंशु प्रसून ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के हुए क्षति का आंकलन कर नियमानुसार मुआवजा देने की बात कही है.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!