मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

खोजी कुत्ता आलू की क्यारी से ढूंढ निकाला विदेशी शराब की 48 बोतलें

IMG 20211211 WA0005

IMG 20211109 WA0005

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र)  गुप्त सूचना के आधार पर परबत्ता पुलिस एवं एएलटीएफ ने सर्च अभियान चलाकर डुमरिया बुजुर्ग गांव से 27 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. मिली जानकारी के अनुसार शराब को खेत में आलू की क्यारी में छुपा कर रखा गया था. मौके से निवास सिंह नामक एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है.

IMG 20211211 WA0004

शनिवार को इस कार्रवाई के दौरान टीम का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह कर रहे थे. जबकि कार्रवाई के दौरान एसआई रणधीर कुमार, प्रशिक्षु दरोगा रोशन कुमार सहित स्थानीय चौकीदार भी मुस्तैदी से जुटे थे.





मामले पर थाना अध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया है कि शनिवार को गुप्त सूचना के बाद कज्जलवन, गोढ़ियासी, खीराडीह आदि जगहों पर छापेमारी की गई. इस दौरान खोजी कुत्ता की निशानदेही पर डुमरिया बुर्जुग गांव मे निवास सिंह के घर के पास आलू की क्यारी को जब खोदा गया तो 48 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है. साथ ही बताया गया कि मौके से एक शख्स को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की तैयारी चल रही है.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!