Breaking News
IMG 20211030 WA0098

डॉ पटवर्धन झा चिकित्सा प्रभारी पद से मुक्त, डॉ राजीव रंजन को मिला प्रभार

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता के चिकित्सा प्रभारी के रूप में डॉ राजीव रंजन को नियुक्त किया गया है. जिला चिकित्सा पदाधिकारी पत्र के माध्यम से आदेश जारी करते हुए प्रतिलिपि डीएम, जिला स्वास्थ्य समिति एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव को प्रेषित किया है.

बता दें कि पिछले दिनों समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता में कोविड-19 कीट को जलाने का मामला प्रकाश में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच किया था. जिसके बाद चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी पटवर्धन झा को प्रभारी के पद से हटाकर डॉ राजीव रंजन को तत्काल इस पद पर नियुक्त किया गया है. मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को आदेशित पत्र में बताया गया कि कोविड-19 टीकाकरण एवं जांच के सघन अभियान में शिथिलता पाया गया एवं सैंपल इंगित के पंजी संधारण का काम सही ढंग से नहीं किया गया था. मामला संज्ञान में आने के बाद प्रभारी से स्पष्टीकरण पूछा गया. जिसका जवाब संतोषप्रद नहीं था.

वहीं पत्र में बताया गया है कि डॉ पटवर्धन झा पिछले 12 वर्षों से एक ही जगह पर पदस्थापित हैं और उनके द्वारा कार्य संपादन के प्रति लगातार शिथिलता बरती जा रही है. साथ ही वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और परबत्ता स्वास्थ्य केंद्र के बेहतर संचालन को ध्यान में रखकर डॉ राजीव रंजन को प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है.


Check Also

IMG 20260602 WA0012

मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति का कुएं में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति का कुएं में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

error: Content is protected !!