Breaking News
IMG 20211001 WA0414

परबत्ता : 5 निवर्तमान मुखिया ने फिर मारी बाजी, 7 नये चेहरे को भी मिला मौका

20210930 195807
लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना में परबत्ता प्रखंड के खीराडीह पंचायत से राहुल कुमार मुखिया पद प्रत्याशी के रूप में 325 मतों से विजयी रहे हैं. उन्हें इन्हें कुल 758 मत मिला है. जबकि दूसरे नंबर पर रही प्रियंका रानी को 433, तीसरे नंबर पर रहे सुधीर यादव को 216 मत प्राप्त हुआ है. इसी तरह चौथे नंबर पर रहे जयराम यादव को 154 व पांचवें नंबर पर रहै दीपक कुमार को 145 मत मिला है.

बंदेहरा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी के रूप में निवर्तमान मुखिया खुशबू कुमारी फिर से मुखिया बनी है. उन्हें कुल 1864 मत मिला है. दूसरे नंबर पर रहीं निर्मला देवी को 983 मत प्राप्त हुआ है. इस तरह 881 मतों से खुशबू देवी को विजेता घोषित किया गया है.

20210930 195606

सौढ़ उत्तरी से निवर्तमान मुखिया संजना देवी 1147 मतों से विजयी हुई हैं. उन्हें कुल 2148 मत मिला है. जबकि दूसरे स्थान पर रहीं यशोदा देवी को 1001 मत, तीसरे स्थान पर रहीं निर्मला सिंह 445, माला देवी को 404, अर्चना देवी को 135 मत प्राप्त हुआ है.


भरसो पंचायत से मुखिया पद के लिए रूपलता देवी, लगार पंचायत से आरती कुमारी एवं तेमथा करारी पंचायत से राजीव चौधरी निर्वाचित हुए हैं. खजरैठा पंचायत से पहली बार अनुपमा कुमारी, कुल्हडिया पंचायत से विभा देवी , सियादतपुर अगुवानी पंचायत से स्मृति कुमारी, सौढ दक्षिणी से विनिता कुमारी, महद्दीपुर से मिलन सिन्हा, कोलवारा पंचायत से खूशबू कुमारी मुखिया पद के लिऐ चुनाव जीत गई हैं.
जबकि खीराडीह ग्राम कचहरी से सरपंच पद पल मुकेश कुमार विजेता घोषित किए गए हैं. उन्हें 574 मत मिला है. उन्होंने निवर्तमान सरपंच बद्री यादव को 48 मतों से हराया दिया है. बद्री यादव को कुल 526 मत प्राप्त हुआ है. बन्देहरा पंचायत से रीना कुमारी, कुल्हडिया पंचायत से शोभा देवी विजयी रहीं हो. जबकि खीराडीह पंचायत समिति सदस्य पद पऱ कृष्ण देव ठाकुर, लगार से नीलम कुमारी को 1032 , कुल्हडिया से पूजा कुमारी 446, खजरैठा से जितेंदर कुमार 55, मधुलता देवी 89, भरसो से कविता देवी 21, इंदूभुषषण सिंह 9 मतों से विजयी रहे हैं. इसके अलावा वार्ड सदस्य, पंच सदस्य का भी परिणाम घोषित कर दिया गया है. समाचार प्रेषण तक सरपंच , पंच पदों के लिए मतगणनाका कार्य जारी था

Check Also

Poster 2026 06 21 111159

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

error: Content is protected !!