Breaking News
IMG 20211001 WA0410

जिप क्षेत्र संख्या 18 से जय प्रकाश यादव व क्षेत्र संख्या 17 से शबनम विजयी

20210930 195606
लाइव खगडिया (मुकेश कुमार मिश्र) : पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में हुए मतदान के बाद शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू बाजार समिति में मतगणना का कार्य शुक्रवार से शुरू हुआ. जिला परिषद क्षेत्र संख्या 18 से जय प्रकाश यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनीष कुमार चौधरी को 6083 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया. जयप्रकाश यादव को 8826 मत मिला. जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मनीष कुमार चौधरी को 2743 मत प्राप्त हुआ. वहीं अंजू कुमारी को 1303, दिवाकर शर्मा को 1228, प्रभाकर यादव को 935, राजीव कुमार राय को 1512, राय जी कुमार रंजन को 1102 मत मिला है. क्षेत्र संख्या 18 से ही संजय कुमार सिंह को 2708, संजय कुमार को 1041, शंभु यादव को 410, सुनीता देवी राय को 1368 एवं सुदर्शन दास को 1716 मत प्राप्त हुआ है.

दूसरी तरफ जिला परिषद क्षेत्र संख्या 17 से शबनम कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी किरण कुमारी को 537 मतों से हराया है. शबनम कुमारी को 8418 मत मिला है. जबकि किरण कुमारी को 7881 मत प्राप्त हुआ है. जबकि नीतू कुमारी को 5222 मत, कला देवी को 2991, पूजा देवी को 1928, रेणु कुमारी को 2205, वीणा देवी को 3658 मत मिला है.

20210930 195807

उल्लेखनीय है कि जयप्रकाश यादव को एक मामले में नामांकन के बाद जेल जाना पड़ा था. ऐसे में उनके समर्थकों ने चुनावी प्रचार अभियान को चलाया औव उन्हें जीत मिली. गुरुवार की देर शाम न्यायालय से बेल कराकर जयप्रकाश यादव घर पहुंचे थे. जीत के बाद उन्होंने कहा है कि यह मेरे तीस वर्षों के तपस्या का फल है और यह जीत जिला परिषद क्षेत्र संख्या 18 के जनता की जीत है.


Check Also

Poster 2026 06 21 111159

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

error: Content is protected !!