मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

29 सितंबर के मतदान को लेकर कर्मियों के बीच चुनाव सामग्री वितरित

IMG 20210927 WA1233



लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 17 और 18 में 29 सितंबर को 12 पंचायतों में होने वाले मतदान को लेकर सोमवार को मतदान कर्मियों के बीच चुनाव सामग्री का वितरण किया गया. इंटर विद्यालय कन्हैयाचक परिसर में विभिन्न मतदान केंद्रों पर लगाए गए कर्मियों ने योगदान दिया. जिसके बाद पोलिग पार्टी के गठन के मुताबिक मतदान कर्मी ने आपस में पार्टी का मिलान किया और फिर चुनाव सामग्री प्राप्त किया.

BannerMaker 21122020 135916

इस क्रम में 12 पंचायतों के कुल 187 मतदान केंद्रों के लिए मतदान किट का वितरण किया गया. इस दौरान डीडीसी अभिलाषा शर्मा, अपर एसडीओ चंद किशोर कुमार सिंह, बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने मतदान कर्मियों को डिस्पैच से पूर्व आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया. वहीं पदाधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया में प्रयुक्त होनेवाला सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दिया गया है और शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर प्रशासन ने चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की है. मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में वाहनों का स्टॉक किया गया है. मंगलवार को पोलिंग पार्टी के साथ मतदान कर्मी अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हों जायेंगे.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!