Breaking News
IMG 20210925 WA0004

गोगरी – नारायणपुर तटबंध के उच्चीकरण व रिंग बांध निर्माण को लेकर विधायक ने मंत्री को सौंपा पत्र

20210922 20293520210921 20582820210921 015221

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : परबत्ता विधायक डॉक्टर संजीव कुमार ने बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा से मिलकर गोगरी नारायणपुर तट बंध की ऊंचाई बढ़ाने तथा सुदृढ़ीकरण केे लिए रिंग बांध का निर्माण की मांग को लेकर एक पत्र सौंपा है. जिसमें विधायक ने गोगरी – नारायणपुर तटबंध तथा रिंग बांध को कम से कम 5 फीट ऊंचा कर उस पर बोल्डर पीचिंग का कार्य कराने का उल्लेख किया है.


साथ ही परबत्ता विधायक ने नयागांव रिंग बांध से माधवपुर पंचायत के मुरादपुर, विष्णुपुर, माधवपुर, डुमरिया खुर्द, जागृति टोला, कवेला होते हुए गोगरी प्रखंड के इटहरी पंचायत के आश्रम टोला, रामपुर पंचायत के गोगरी तक रिंग बांध का निर्माण, जोरावरपुर पंचायत के काज्जलवन में नरेश दास के घर से गंगा किनारे तक पत्थर नोज तक रिंग बांध का निर्माण, खजरैठा पंचायत के मथुरापुर ग्राम बांध से भरतखंड पुराना बास होते हुए ड्योढ़ी भरतखंड दुधैला तक रिंग बांध व इंग्लिश लगार से चकप्रयाग जमींदारी बांध तक रिंग बांध का निर्माण, बिशौनी से सलारपुर जीएन बांध का उच्चीकरण जैसे मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर उल्लेखित किया है.

20210921 02190620210919 21044720210919 191737

इधर स्थानीय लोगों का मानना है कि गोगरी नारायणपुर तटबंध की ऊंचाई के साथ बोल्डर पीचिंग कार्य से एवं नए क्षेत्रों में रिंग बांध का निर्माण होने से बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों को गंगा की विभीषिका से मुक्ति मिलेगी. साथ ही ग्रामीणों ने मामले पर स्थानीय विधायक द्वारा किये गए पहल की प्रशंसा की है.

Check Also

IMG 20260228 WA0018

महद्दीपुर में जीवंत हुई पुरानी परंपरा, धूमधाम से संपन्न हुआ ऐतिहासिक ‘कुएं का विवाह’

महद्दीपुर में जीवंत हुई पुरानी परंपरा, धूमधाम से संपन्न हुआ ऐतिहासिक 'कुएं का विवाह'

error: Content is protected !!