Breaking News
IMG 20210923 001400

अंतिम दिन परबत्ता में 42 व गोगरी में 51 ने दाखिल किया नामांकन पर्चा

20210919 191737

20210919 210447

20210921 021906

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : पंचायत चुनाव के तीसरे चरण को लेकर नामांकन के अंतिम दिन बुधवार कोपरबत्ता में 42 व गोगरी में 51 ने प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया.

निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि परबत्ता में मुखिया पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन कुल 42 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है. जिसमें मुखिया पद के लिए 6 (महिला 4 व पुरुष 2, ), पंचायत समिति पद के लिए 4 (सभी महिलाएं), वार्ड सदस्य पद के लिए 14 (महिला 10 व पुरुष 4), पंच सदस्य पद के लिए 18 (महिला 11 व पुरुष 7) प्रत्याशी शामिल है. बताया जाता है कि परबत्ता में विभिन्न पदों के लिए कुल नामांकन 695 हुआ है.

20210921 015221

20210921 205828

20210922 202935

उधर गोगरी में तीसरे चरण के चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन 51 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. जिसमें मुखिया पद के लिए 7, सरपंच पद के लिए 6, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 3, पंच पद के लिए 16 एवं वार्ड सदस्य पद के लिए 19 प्रत्याशी शामिल है. निर्वाची पदाधिकारी अजय कुमार के सामने मनरेगा भवन में प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

IMG 20210829 225712 733

गौरतलब है कि 25 को संवीक्षा, 27 को नाम वापसी व प्रतीक चिन्ह आवंटन व मतदान 8 अक्टूबर मदतान को एवं मतगणना 10 व 11 अक्टूबर को निर्धारित है. मतगणना का कार्य जिला मुख्यालय के बाजार समित में किया जाना है.

Check Also

Poster 2026 06 21 111159

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

error: Content is protected !!