मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

थेभाय गांव के 516 लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब

IMG 20210910 WA0006

IMG 20210829 225712 733

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के भरसो पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 2 थेभाय गांव के 516 लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब है. 10 जनवरी 2021 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार इस वार्ड में 349 पुरुष, 323 महिला सहित कुल वोटरों की संख्या 672 थी. लेकिन 10 फरवरी को अंतिम प्रकाशन में मात्र 84 पुरुष एवं 72 महिलाओं सहित कुल 156 मतदाताओं का ही नाम दर्ज है. जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ को आवेदन देकर सुधार का मांग की थी. लेकिन अब तक इस मामले में कोई ठोस प्रगति सामने नहीं आया है.

IMG 20210812 WA0006

मतदाताओं का नाम सूची से गायब कैसे हो गया, इसको लेकर प्रखंड के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी भी कुछ बताने में असमर्थ नजर आ रहे हैं. उधर बीडीओ अखिलेश कुमार ने बताया है कि इस समस्या को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय को सूचित किया गया है और जल्द ही इसका समाधान निकाल लिया जाएगा. 

इधर इस वार्ड से कुछ लोग मुखिया, सरपंच एवं अन्य पदों से चुनाव लड़ना चाहते हैं. लेकिन मतदाता सूची में नाम नहीं होने से उनके सामने से विकट समस्या आन पड़ी है. गांव के ही एक व्यक्ति देवेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने 7 सितंबर को सरपंच पद के लिए नाजिर रसीद कटाया है. लेकिन वोटर लिस्ट में नाम नहीं रहने के चलते नॉमिनेशन फाइल करने में उन्हें परेशानी आ रही है. बुधवार को एक बार फिर उन्होंने प्रखंड निर्वाचि पदाधिकारी को मामले से अवगत कराया तो उन्हें महज आश्वासन ही मिला है. गौरतलब है कि यहां नामांकन की अंतिम तारीख 13 सितंबर है. 
पूर्व मुखिया सुशील कुमार सिंह ने मामले को लेकर जिलाधिकारी से गुहार लगाई है. इसी वार्ड के मुखिया प्रत्याशी के तौर पर अपनी किस्मत आजमा रहे चार्ली आर्या ने बताया कि पिछले पंचायत चुनाव में भी 672 मतदाताओं का नाम था और इस बार सूची में संख्या बढ़ने के बजाय कम ही हो गय. उन्होंने भी आवेदन देकर मतदाता सूची को जल्द सुधारने की मांग की है.

IMG 20210812 WA0005

बताते चलें कि मतदाता सूची विखंडन कार्य के दौरान बड़े पैमाने पर लापरवाही बरतने की सूचनाएं आ रही है. कई लोग मतदाता सूची में अपने परिवार का नाम नहीं होने या फिर दूसरे वार्ड के मतदाता सूची में नाम होने जैसे मामला बता रहे हैं. गौरतलब है कि यहां दूसरे चरण में 29 सितंबर को मतदान होना है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!