मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

IMG 20210831 WA0000

IMG 20210829 225712 733

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के  परबत्ता थाना की पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को करना गांव के दो स्थानों पर छापेमारी की गई. इस दौरान भारी मात्रा में शराब जब्त किया गया. मौके से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है. जबकि एक महिला फरार होने में सफल रही है. 

मामले पर थाना अध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब बरामदगी अभियान के तहत करना गांव में छापेमारी की गई. इस दौरान दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के बगल के एक झोपड़ीनुमा घर के शेड से बोरों में छुपाकर रखे गए विदेशी शराब बरामद किया गया है. जिसकी कुल बरामदगी 117.15 लीटर आंका गया है. साथ ही उन्होंने बताया कि मौके से गिरफ्तार महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी निवासी अजीत कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है.

IMG 20210812 WA0006IMG 20210812 WA0005

बता दें कि एक हफ्ते के दरम्यान पुलिस के द्वारा यह शराब बरामदगी की दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है. जिसे पंचायत चुनाव के मद्दे भी देखा जा रहा है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!