मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

कबेला से मुरादपुर तक रिंग बांध का होगा निर्माण : डॉ संजीव, विधायक

IMG 20210818 WA0002

IMG 20210812 WA0006

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : परबत्ता के विधायक डॉ संजीव कुमार  ने परबत्ता प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित माधवपुर पंचायत के माधवपुर  विष्णुपुर और मुरादपुर एवं कबेला पंचायत के डुमरिया खुर्द और जागृति टोला का बुधवार को जायजा. मौके पर  गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी सुभाषचन्द्र मंडल,  परबत्ता सीओ अंशु प्रसून मौजूद थे.

IMG 20210812 WA0005

20210814 073456

विधायक ने कबेला बांध पर बाढ़ पीड़ितों को कहा कि अगले साल मुरादपुर से लेकर कबेला तक रिंग बांध का निर्माण करने का उनका प्रस्ताव है और तटबंध के सभी सड़क को ऊंचा किया जाएगा. वहीं बाढ़ पीड़ितों द्वारा पॉलीथिन शीट ,सुखा राशन नहीं मिलने की शिकायत पर विधायक ने अधिकारियों को हर घर को पॉलीथिन शीट, राशन, दवाई के साथ मवेशियों के लिए चारा की करने का निर्देश दिया. बताते चलें कि अंचल कार्यालय के रिपोर्ट के अनुसार परबत्ता प्रखंड के दस पंचायतों में लगभग 58 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!