मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

कोरचक्का के पास स्लूईस गेट से पानी का रिसाव, सुरक्षात्मक कार्य शुरू

IMG 20210812 WA0009

IMG 20210812 173241 101

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : अगुवानी- नारायणपुर बांध पर कोरचक्का गांव के समीप बने स्लूईस गेट के पास से पानी का रिसाव होने से ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने मामले की सूचना गोगरी अनुमंडल प्रशासन को दिया. सूचना मिलते ही गोगरी के अनुमंडल पदाधिकारी सुभाष चंद्र मंडल तुरंत मौके पर पहुंचे और सुरक्षात्मक कार्य शुरू कराया गया.

IMG 20210812 WA0005

सौढ़ उत्तरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उमेश सिंह ने बताया कि  स्लूईस गेट के आसपास जीएन बांध बैठने लगा था तथा पानी का उछाल भी आर-पार की स्थिति में आ चुका था. फिलहाल ग्रामीण एवं प्रशासन की मदद से सुरक्षात्मक कार्य तेजी से चल रहा है और बांध को सुरक्षित रखने का प्रयास किया जा रही है. साथ ही मुखिया प्रतिनिधि उमेश सिंह ने लोगों से जीएन बांध को सुरक्षित रखने में सहयोग की अपील की है.

IMG 20210812 WA0008

बताते चलें कि गांगा की बाढ़ से परबत्ता प्रखंड का पूर्व, पश्चिम व दक्षिण दिशा से घिर चुका है. बाढ़ पीड़ित गोगरी-नारायणपुर बांध पर अपना आशियाना बना लिये हैं. गोगरी नारायणपुर जी एन बाँध पर दुधेला कोरचक्का के निकट बना स्लुईश गेट में रिसाव होने के कारण बाँध पर आवागमन को प्रशासन ने बंद कर दिया है.

IMG 20210812 WA0006

मुखिया प्रतिनिधि उमेश सिंह ने बताया है कि सौढ उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 7, 9 ,10 ,12 एवं 13 के बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन के द्वारा 200 पॉलीथिन सीट एवं 386 राहत कीट उपलब्ध कराया गया है और सीओ को द्वारा राहत सामग्री को वितरण कार्य शुरू किया गया है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!