Breaking News

लाटरी टिकट ही अवैध धंधे में संलिप्त की कर गई किस्मत खराब, हुई गिरफ्तारी

लाइव खगड़िया : प्रतिबंधित रहने के बावजूद जिले में लाटरी टिकट का अवैध कारोबार चल रहा था और बड़ी संख्या में लाटरी टिकटों की बरामदगी से यह भी माना जा सकता है कि जिले में अवैध टिकटों के माध्यम से कुछ लोग अपनी किस्मत चमकाने में लगे थे.लेकिन यह टिकट ही लाटरी के धंधे में लगे एक व्यक्ति की किस्मत खराब कर गई और उन्हें हवालात की हवा खानी पड़ेगी.IMG 20180729 WA0018गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना की पुलिस द्वारा रविवार को की गई छापेमारी में लाटरी की हजारों टिकट के बरामदगी की खबर है.अवैध लाटरी की टिकट के साथ गिरफ्तार किया गया व्यक्ति नगर थाना क्षेत्र के बलुआही के इंदल सहनी बताये जाते हैं.मौके से पुलिस ने 4 हजार 7 सौ अवैध लाटरी की टिकट एवं 1 हजार 5 सौ 60 रूपये बरामद किया है.नगर थाना की पुलिस द्वारा उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है.बहरहाल लाटरी की टिकट से लोगों की किस्मत चमकाने वाले की आज इन अवैध टिकटों ने खुद की ही किस्मत खराब कर दी है.

IMG 20180729 WA0009

यह भी पढें :सेल्फी विद कैंपस : ABVP कार्यकर्ताओं ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों से किया संपर्क

Check Also

IMG 20260707 095416 Scaled

तीन दिग्गज पत्रकारों के पिता रामनाथ चौधरी का निधन, ढांढस बंधाने आज खगड़िया आएंगे सीएम सम्राट चौधरी

तीन दिग्गज पत्रकारों के पिता रामनाथ चौधरी का निधन, ढांढस बंधाने आज खगड़िया आएंगे सीएम सम्राट चौधरी

error: Content is protected !!